फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस पर संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से पदाधिकारियों और संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हुमायूं खान और डीपीएम आशुतोष के नेतृत्व में संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में संविदाकर्मियों का समायोजन और नवीन पदों का सृजन करने, समान काम समान वेतन देने, विशिष्ट सेवा नीति लागू करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने और आशाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तरह निश्चित मानदेय निर्धारित करने की मांग की गई। संविदाकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर शबी आजम, फहीम अहमद, कुलदीप कुमार, डॉक्टर साईस्ता, जरीफ अहमद, विपिन गुप्ता, राहुल त्यागी, संगीत शर्मा, बबली यादव, रूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें