फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी गौशाला में की गई चारे-पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव जंधेड़ी आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर खाली मैैदान में बनाई अस्थायी गोशाला में रखा गया है। गोवंश के लिए चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद गांवों से आवारा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर पहले गोशाला में भेजा गया। गोशाला में जगह न होने पर अब गांवों में अस्थायी गोशाला बनाकर रखा जा रहा है। इसी के तहत गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी के ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने गांव में घूमने वाले आवारा गोवंश को ग्रामीणों की सहायता से पकड़कर उन्हें गांव के ही एक बडे़ मैदान में रखवाने की व्यवस्था की है। मैदान में ही उनके चारे और पानी की व्यवस्था की है ताकि पशुओं को भूखा- प्यासा न रहना पड़े। पशु चिकित्सक डॉक्टर नदीम ने गांव में पहुंचकर गोवंशों के कानों में टैग लगाए, ताकि उनकी पहचान हो सके। इससे पूर्व गांव धनैना में भी अस्थायी गौशाला बनाकर उसमें गौवंश की देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें