फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से 35 हजार की नकदी से भरा पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के बैग से 35 हजार की नकदी से भरा पर्स चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ा बाजार में महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 35 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठी थी। पीड़िता ने महिला पर पर्स चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कबाड़ी बाजार निवासी सोनिया बिंदल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह बड़ा बाजार में गई थी। वहां उसने एक दुकान से घर के लिए सामान खरीदा। उसने अपने बैग से पर्स निकालकर दुकानदार को सामान के पैसे दे दिए। इसके बाद वह दुकान से थोड़ा दूर ही चली थी कि एक महिला व दो बच्चों ने भीड़ में उनका घेरा सा बना लिया। इसी दौरान बच्चा ले रही महिला ने मौका पाकर बैग से उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 35 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठी थी। पर्स चोरी होने का पता चलने पर उसने महिला को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें