शामली। हिंडन नदी बेसिन द्वितीय चरण के लिए जलवायु परिवर्तन और जल सुरक्षा के विषय में युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए जल सुरक्षा और जलवायु के प्रति जागरूक किया गया। साथ हिंडन के अस्तित्व को बचाने के लिए जागरूक किया गया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री ने किया। कहा कि हिंडन नदी बेसिन द्वितीय चरण 2018 के मद्देनजर यह कार्यक्रम ग्रीन इंडिया कारपोरेशन शामली और जनहित फाउंडेशन मेरठ के सहयोग से चलाया जा रहा है। हिंडन नदी के बिगड़ते स्वास्थ्य बनाए रखना सभी कर्तव्य है। अच्छी सराहनीय पहल को आगे बढ़ाते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेजर आशाराम गर्ल्स स्कूल कैथवाड़ी, जनता इंटर कालेज कल्याणपुर, हरिबल पब्लिक स्कूल सल्फा, उच्च प्राथमिक विद्यालय, शहीद सतपाल सिंह कन्या उच्चतर विद्यालय मिमला के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।