फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक बनने की चाहत में घर से भाग गया छात्र सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाबरी। गायक बनने की चाहत में 15 दिन से लापता छात्र को पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। कैडी गांव निवासी सागर जानकी दास जनता इंटर कॉलेज में कक्षा-7 का छात्र है। 20 नवंबर की सुबह सागर घर से पढ़ाई के लिये चल दिया, लेकिन कालेज नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश किया, तो जानकारी मिली कैडी गांव के मजरा मजीदपुरा निवासी चंद्रभान के यहां रुका हुआ है। परिजन सुबह मजीदपुरा पहुंचे, तो मजीदपुरा निवासी ग्रामीणों से बच्चे रोकने का कारण पूछा। बच्चे ने बताया था कि माता-पिता घर से बाहर गए हुए हैं तो आसरा चाहिए। 21 नवंबर की सुबह फिर से सागर बिन बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी बाबरी थाने में 27 नवंबर को छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। बाबरी पुलिस ने सागर को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पुलिस को पूछताछ के बाद छात्र ने बताया कि गायक बनने की इच्छा है, इसलिए ही घर से भागकर हिंड रेलवे स्टेशन से रेल में बैठकर दिल्ली स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन

कई दिन तक स्टेशन पर ही घूमता रहा। पैसे नहीं होने के चलते मुंबई नहीं जा पाया। सागर ने चार नवंबर की रात पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस कर्मी के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बाबरी पुलिस दिल्ली पहुंची। बाबरी थाना प्रभारी अध्यक्ष नेमचंद सिंह ने छात्र से पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी गायक बनने की इच्छा थी। इसलिए ही घर से भागकर हिंड रेलवे स्टेशन से रेल में बैठकर दिल्ली स्टेशन पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें