फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली शहरवासियों को चीनी मिल के गन्ने के जाम से मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने उठाई जाम मुक्त शामली की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अखिलेश कुमार सिंह का अभिनंदन किया। इस बीच शामली चीनी मिल के जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग की गई। डीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में नवागत डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिलकर बुके देकर अभिनंदन किया। व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि उनका संगठन अराजनैतिक होकर व्यापारियों के हितों के में कार्य कर रहा है। उन्होंने डीएम को शामली चीनी मिल के गन्ने के जाम की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि शहरवासी पिछले एक सप्ताह से गन्ने के कारण हो रहे जाम से परेशान है। जाम से शहरवासियों को मुक्ति दिलाए जाने की मांग की। डीएम अखिलेश कुमार ने शुगर मिल और जिला पुलिस प्रशासन के साथ जल्द बैठक आयोजित व्यापारियों को गन्ने के जाम से मुुक्ति दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण से आम नागरिकों को परेशानी होती है। बाजार में अतिक्रमण करना गलत परंपरा है। यह परंपरा समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण किए जाने को चिंताजनक माना है। व्यापारियों से अतिक्रमण के मुद्दे पर सहयोग की अपेक्षा की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, प्रदेश प्रभारी युवा व्यापारी संघ के पंकज वालिया, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें