महिला ने पुलिस से शिकायत की
थानाभवन। कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जब भी उसका पति काम के चलते बाहर जाता है। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर आकर अभद्रता करता है। बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।