उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा,
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में 18 नवंबर को 13 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों के संबंध में प्रभारी डीएम केबी सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक तथा पर्यवेक्षक अपनी ड्यूटी तथा दायित्व का ईमानदारी के साथ निभाएण। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षकों तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के मोबाइल प्रतिबंध होंगे।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी डीएम- एडीएम वित्त केबीसिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को 13 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारी मोबाइल के साथ प्रतिबंधित होगे। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी शांतिपूर्वक अपने प्रश्नपत्र को ध्यान से हल करेंगे। परीक्षा कक्ष, हाल में यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित तरीकों का प्रयोग करता पाया अथवा किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देता पाया गया तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। और उसे अपराध की प्रकृति के अनुरूप या तो स्थायी रूप से अथवा एक निर्धारित अवधि के लिए परीक्षा देने से वर्जित कर दिया जाएगा। परीक्षा देने के दौरान कोई अनुचित साधन का प्रयोग करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थापक व पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर समयवद्ध पहुंचकर कार्य करें। उन्होंने परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्देशों का पालन करें। बैठक में डीआईओएस अनुराधा शर्मा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, डिप्टी कलक्टर राजेश जैन, सुरजीत सिंह, ऊन के एसडीएम केपी तोमर, केंद्र व्यवस्थापक तथा पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।