धावक अभिनव ने ट्रैक पर धाक जमाई
शामली। सरस्वती विद्यामंदिर में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। उनका बच्चों ने भावपूर्ण स्मरण किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार, रविंद्र कुमार व सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुमित गुप्ता ने मां शारदे व पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में भाई बहनों ने गीत, भाषण के माध्यम से पंडित नेहरू को याद किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे, इसलिए बच्चों ने उनका नाम चाचा नेहरू रखा। इस मौके पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद में नावेद चौहान, चक्का फेंक में आर्यन, 400 मीटर में अभिनव मलिक, गोला फेंक में आर्यन चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आचार्य प्रवेश शर्मा, ध्रुव मित्तल, अतुल कुमार, क्रांतिवीर, आंचल बिंदल, मुस्कान शर्मा, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, सतीश शर्मा, मुकेश कुमार, संजीव बालियान, आशीष जैन, शिवकुमार धीमान, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।