फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना, 17 अक्तूबर
दुर्गाष्टमी पर झिंझाना कस्बा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गों से घूमने के बाद दुर्गा मां की प्रतिमा को पूर्वी यमुना नहर पर ले जाकर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को झिंझाना स्थित राम श्याम दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल (शामली) ने मां दुर्गा की स्तुति करके किया। विशिष्ट अतिथि दिवाकर कश्यप ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके बाद, शोभायात्रा कस्बा के मुख्य बाजार से होते हुए मोहल्ला कानूनगोयान, सरावज्ञान, डूमो गली, पीठ बाजार आदि से होकर वापस राम श्याम मंदिर में पहुंचकर समापन हआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष झिंझाना आशीष मित्तल, हितकर मित्तल, वरुण, प्रदीप, विकास, विनोद रुहेला, वैभव, राजीव गर्ग, अमित गोयल, रामकुमार कश्यप, मनीष गर्ग, शिवम संगल, मनीष संगल आदि का सहयोग रहा। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए पूर्वी यमुना नहर पर ले जाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें