फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहुं ओर गणेश उत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चहुं ओर गणपति उत्सव की धूम
विज्ञापन

शामली।
गणेश महोत्सव पर शहर के अधिकांश मंदिरों में गणपति महाराज की विशेष पूजा चल रही है। रविवार को भी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तन भी किया गया। सोमवार को गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
शहर में बुढ़ाना रोड स्थित विश्वकर्मा नगर में कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आई गायक कविता पांचाल ने भगवान गणेश के सुंदर भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान गणेश जी की प्रतिमा का श्रृंगार भव्य रूप में किया गया। इस दौरान रमेश पांचाल, विनय पांचाल, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सलिल द्विवेदी, शरद द्विवेदी, संजय पांचाल, संजय वर्मा, इंद्र कुमार, यश पांचाल, पप्पू, राजेश वर्मा, सुदेश, सीमा, रीतू, नेहा, शीला, सविता आदि मौजूद रहे। रमेश पांचाल ने बताया कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन शुक्रताल ले जाकर गंगा नदी में किया जाएगा। उधर, शहर के मंदिर ठाकुरद्वारा, मंदिर श्री हनुमान धाम और आठेवाला मंदिर में संगीतमय कार्यक्रम हुए। भगवान गणेश की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। विशेष पूजा की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया। इसके बाद महाआरती का आयोजन करके प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी सेवा समिति ने लगाया भंडारा
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित रघुनाथ मंदिर में रविवार को 42 वां मासिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित लक्ष्मण शर्मा ने पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान पंजाब समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष राजन बत्रा और प्रवक्ता गिरधारी लाल नारंग रहे। पूजन के बाद मां की आरती और कन्या पूजन हुुआ। इसके बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण कराया गया। संस्था के अध्यक्ष डाक्टर अनिल कुमार बंसल ने बताया कि अगला विशाल भंडारे का आयोजन मोहल्ला रेलपार स्थित गोरखनाथ मंदिर में 21 अक्तूबर को किया जाएगा। इस दौरान शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अनिल कुमार बंसल, सुनील कुमार, डाक्टर अशोक सिंघल, अजय संगल, शशि अरोरा, सुशील गौतम, बालकिशन, सतीश जैन, नरेंद्र स्वरूप बिंदल, पंकज गोयल, राकेश गोयल, वीरेंद्र बालियान, नरेंद्र बंसल, निर्मल, महेश गर्ग, अनुज जैन, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश गर्ग, अनुराग, प्रवीण बंसल, रेणू गुप्ता, मिथलेश जैन, सुषमा तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें