ऊन। ऊन तहसील में अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त सहारनपुर के नाम उप जिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर को ज्ञापन देकर चेंबर के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। धरने में महासचिव राकेश कुुमार, रवि सिरोही, सतीश कंडेला, सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, नवीन सरोहा, वीरेंद्र सिंह, मोनिका गर्ग, अनुज कुमार, मोनिका गर्ग, सादाब आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
धरने में शामिल लोगों की हालत बिगड़ी
ऊन । तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर के नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर तहसील परिसर में बेमियादी धरना जारी रहा। धरने में आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ रही है। इसमें कवल सिंह, समरपाल तोमर को बुखार है। धरने पर सरकारी डॉक्टरों के न आने से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस मौके पर समरपाल तोमर, नरेंद्र, रणधीर खोडसमा, सूरज सिंह, रामफल सिंह, लोकेंद्र, कंवल सिंह, सुखबीर सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।