फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 राशन राशन डीलरों से एक हफ्ते में मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खाद्यान्न वितरण घोटाले के मामले में जिले के 14 राशन डीलरों को भेजे गए नोटिस का जवाब एक सप्ताह में मांगा गया है।
विज्ञापन

जुलाई में प्वाइंट सेल्स मशीन का उपयोग करने वाले राशन डीलरों द्वारा पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड पर फर्जी अंगुठे लगवाकर आधार कार्ड का बार बार प्रयोग करते हुए खाद्यान्न वितरण में घोटाला किया गया था। 21 अगस्त को खाद्य रसद विभाग के आयुक्त आलोक कुमार ने शामली-मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, हापुड़, मथुरा बुलंदशहर समेत 43 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों को घोटाले की जानकारी गोपनीय पत्र द्वारा भेजकर राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि प्वाइंट आफ सेल्स मशीन का उपयोग करने वाले राशन डीलरों ने पात्र उपभोक्ताओं के फर्जी अंगुठे लगाकर खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की। शामली जिले में 16 राशन डीलरों द्वारा चार क्विंटल खाद्यान्न में गड़बड़ी की गई है। जलालाबाद के राशन डीलर अरशद खान, मुकेश कुमार कैराना के विरुद्ध जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

राशन डीलर अरशद खान जलालाबाद ने 63 राशन कार्ड व मुकेेश कुमार कैराना 82 द्वारा राशन कार्ड में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की है। जिले के 14 राशन डीलर रचना देवी कैराना, रमा देवी कैराना, मौहम्मद यामीन शामली, शरीफ अहमद कैराना, ब्रह्मस्वरूप कैराना, रामपाल-विजेंद्र कुमार कैराना, रोशन लाल कैराना, पुष्पा कैैैैराना, वीरेंद्र वशिष्ठ कैराना, श्रवण कुमार बनत, सतीशचंद शामली, शाहिदा जलालाबाद, प्यारे लाल कैराना आदि राशन डीलरों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई नोटिस जारी किए जा चुके हैं। प्रदेश के 43 जिलों में राशन डीलरों के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण घोटाले की जांच एसटीएफ को सौंपे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें