फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति में सुनी गई किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

गन्ना समिति की ओर से गन्ना संरक्षण प्रस्ताव के लिए आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस पर अधिकारियों ने किसानों को समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी ने किसानों की समस्याएं सुनी। समिति ने क्रय केंद्रों के लिए किसानों से प्रस्ताव मांगे गए। प्रस्ताव देने के साथ ही किसानों ने रकबे की पैमाइश में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि गन्ने की फसल की सही ढंग से पैमाइश कर गन्ने की पर्चियां डिमांड के अनुसार बढ़ाई जाए, इससे कि सभी किसानों का गन्ना मिल तक पहुंच सके। जबकि फिलहाल स्थिति ये है कि गन्ने का रकबा ज्यादा है और पर्चियां बहुत कम। सीजन के समय कम पर्चियां आने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि समिति किसानों के हितों के प्रति तत्पर है। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर परिषद चेयरमैन जयप्रकाश राणा, चीनी मिल के केन मैनेजर जितेंद्र सिंह, समिति सचिव धनंजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, तफरूज सहित समिति का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें