फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालि1ा की दुकानों में अवैध निर्माण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर पालिका की गोल मार्केट के दुकानदार नवेंद्र, शहजाद, साबिर, सादिक, वाजिद हसन आदि ने ईओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शामली रोड पर पानी की टंकी के पास नगर पालिका परिषद कैराना की गोल मार्केट स्थित है। आरोप है कि नीलामी छुड़ाने वाले लोगों ने मार्केट की दुकानों को अधिक किराये पर दुकानदारों को दे दिया है, जहां पर दुकानदारों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर नगरपालिका को हानि पहुंचाई जा रही है। यही नहीं, तोड़फोड़ के कारण मार्केट के गिरने की भी आशंका है। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उधर इससे एक दिन पहले भी मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत की थी कि कुछ टैक्सी चालक उनकी दुकानों के आगे अपनी अपनी टैक्सी खड़ी करके अतिक्रमण कर रहे है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक फरार हो गये थे।
विज्ञापन


कक्षा पांच के छात्र के साथ मारपीट
कैराना। क्षेत्र के गांव जहानपुरा नविासी संजीव का पुत्र अंकुर नगर के डीके पब्लिक स्कूल में कक्षा 5वीं का छात्र है। शुक्रवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद अंकुर साइकिल से घर जा रहा था। मायापुर रोड पर दूसरे स्कूल के बच्चों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई, जिस पर बच्चों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने दोनो पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें