शामली।
सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल के कक्षा-8 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने हनुमान धाम पर लगे शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। इतनी तेज उमस, धूप व गर्मी में हरिद्वार, हरियाणा, राजस्थान से आए शिवभक्तों को जलपान, फलाहार तथा भोजन कराकर विद्यार्थियों ने आनंद प्राप्त कर भोले की कृपा प्राप्त की। हनुमान धाम कमेटी के प्रबंधक सलिल द्विवेदी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर शिवभक्त भोलों की सेवा में लगाया। प्रधानाचार्या मधु शर्मा एवं डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर हनुमान धाम के लिए सेवाभाव के लिए प्रेरित कर भेजा। विद्यार्थियों का निर्देशन, संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद विज्ञान विभागाध्यक्ष के शिक्षक उमेश दत्त शर्मा, सुधीर शर्मा ने किया। मौके पर राकेश कुमार संगल, अंकित गर्ग, मनीष गोयल, अशोक मौजूद रहे।