शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 36 चेक प्वाइंट बनाए है। मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा से लेकर पानीपत जिले की सीमा कैैराना यमुना पुल तक इन 36 स्थानों पर चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी।
कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा से लेकर पानीपत जिले की सीमा कैैराना यमुना पुल तक 36 चेक प्वाइंट बनाए है। इनमें मुजफ्फरनगर जिले की लालूखेड़ी सीमा से लेकर पानीपत जिले की यमुना नदी पुल तक बुटराड़ा, बनत कृष्णा नदी, कलक्ट्रेट, एसटी तिराहा, कुड़ाना मोड़, गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा फाटक, भिक्की मोड़, शिवचौक, अग्रसैन पार्क, वर्मा मार्केट हनुमान रोड, नाला पटरी, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, नोकुआ रोड, विजय चौक, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, बिजलीघर, करमूखेड़ी पूर्वी यमुना नहर पुल, औद्योगिक क्षेत्र, कैराना बाइपास, कैराना बिजलीघर, विजय पथिक महाविद्यालय, कैराना तहसील, विजय चौक बाजार मोड़, कांधला बस अड्डा, तितरवाडा मोड़, बाइपास मोड़, रामड़ा मोड़, कैराना यमुना पुल शामिल है। स्थानीय पुलिस के साथ बाहर से मिला फोर्स इन स्थानों पर तैनात किया गया है। कांवड़ यात्रा सेल के प्रभारी राम सिंह ने बताया कि एक सेक्शन पीएसी को भी लगाया गया है। शासन स्तर पर मात्र सात निरीक्षक, दस उपनिरीक्षक मिल पाए है। जिला स्तर पर 274 होमगार्ड को कांवड़ ड्यूटी में लगाया गया है। सुरक्षा के तौर पर जिले में 36 स्थानों पर चेक बैरियर बनाए गए है। 19 स्थानों पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
खाद्य पदार्थों के रेट तय
शामली। जिला प्रशासन ने हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे शिवभक्तो की सुविधा के लिए खाद्य एवं पेय पदार्थों के मूल्य घोषित कर दिए है। सभी दुकानदारों को इन निर्धारित किए गए मूल्य से ही खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश दिए गए है। अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
वस्तु श्रेणी धनराशि।
1- चाय 1 कप 8 रुपये।
2- समोसा 1 पीस 8 रुपये।
3- बेड़ पकौड़ा दो पीस 16 रुपये।
4- जलेबी 1 किलो 80 रुपये।
5- बेसन लड्डू 1 पीस 8 रुपये।
6- पूरी सब्जी 4पीस 20 रुपये।
7- घेवर सादा 1 किलो 120 रुपये।
8- घेवर मावा वाला 1 किलो 200 रुपये।
9- दूध 1 किलो 50 रुपये।
10- जूस मौसमी छोटा गिलास 15 रुपये।
11- जूस मौसमी बड़ा गिलास 25 रुपये।
12- जूस अनार छोटा गिलास 25 रुपये।
13- जूस अनार बडा गिलास 40 रुपये।
14- लस्सी छोटा गिलास 20 रुपये।
15 - लस्सी बड़ा गिलास 30 रुपये।
16- केला एक दर्जन 40 रुपये।
17- सेब 1 किलो 160 रुपये।