फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर जारी, कैराना में धराशायी हुए गरीबों के छह आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना में बारिश के कारण छह मकान गिरे
विज्ञापन

कैराना (शामली)। क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को बारिश के कारण तीन मकान कस्बे में तथा तीन मकान गांवों में भरभराकर गिर गए। तितरवाड़ा में मलबे में दबकर गर्भवती महिला सहित तीन लोग, जबकि मोहल्ला छड़ियान में दो मासूम बच्चे घायल हो गए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना कर पीड़ितों की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
गांव तितरवाड़ा निवासी फुरकान घर से बाहर मजदूरी पर गया हुआ था। घर के अंदर उसकी गर्भवती पत्नी रेशमा (21), चचेरा भाई रिजवान (21) व चचेरी बहन बानो (20) बैठी हुई थीं। सुबह के समय अचानक मकान भरभराकर गिर जाने से वह घर के अंदर ही मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिस पर आसपास के लोगों ने मौके पर एकत्र होकर मलबे को हटवाया और पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना पाकर तहसीलदार रणबीर सिंह व कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने मौका-मुआयना करते हुए पीड़ितों से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन भी दिया। गांव के ही मजदूर तैय्यब पुत्र असगर का कच्चा मकान सुबह आठ बजे बारिश में भराभराकर ढह गया, हालांकि परिवार के लोग इससे पहले ही मकान से बाहर आ गए थे। मोहल्ला छड़ियान में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक दो मंजिला मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। मकान की पहली मंजिल में आरिफ व दूसरी मंजिल पर उसका भाई आसिफ परिवार के साथ रहता था। हादसे में आरिफ का छह वर्षीय पुत्र सायान व आसिफ की पुत्री सादिया उम्र छह वर्ष मलबे में दब गई, जबकि आरिफ के बेटे अबदस (6), बेटी सीफा (5), सोनम (3), सादिक (2) तथा आसिफ के सुफियान (8), आयान (6) व सादान (3), बहन शबनम (20 को मकान से बाहर निकाल लिया। लोगों ने मलबे में दोनों बच्चों को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मोहल्ला पीपलोतला में रिजवान अपने पिता यामीन और चार बच्चों एवं पत्नी हसीना के साथ रहता है। शुक्रवार को मकान की छत गिर गई। शुक्र रहा कि किसी को कोई चोट नहीं आई। मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग निवासी नूरमोहम्मद उर्फ नूरा के मकान की कच्ची छत गिर गई। क्षेत्र के ग्राम गंदराऊ में मजदूर अकबर पुत्र नेकी का कच्चा मकान देर रात बारिश के कारण भरभराकर जमींदोज हो गया। मकान गिरने से पहले ही परिवार बाहर आ गया था।
विज्ञापन

हादसों से सहमे परिवार, आशियाने की दरकार
एक ही दिन में गरीबों के छह आशियानों के गिरने के बाद पीड़ित परिवार ही नहीं, बल्कि अन्य गरीबों में भी दहशत बनी हुई है। हादसे से पीड़ितों के परिवार सहम उठे थे। अब इन लोगों को आशियानों के गिर जाने के बाद उनके सरकार द्वारा बनवाए जाने की दरकार है।
विज्ञापन

-इनका कहना...
बरसात के कारण जो मकान गिरे हैं, वे आपदा में आता है। पीड़ितों की मदद हेतु रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। इसके साथ ही तितरवाडा, पावटीकला, कंडेला, मामौर आदि के ग्राम प्रधानों को बताया गया है कि अगर उनके गांवों में कोई मकान ज्यादा खराब स्थिति में हो तो उनके परिवार को घरों से बाहर रखे।
-रनबीर सिंह, तहसीलदार कैराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें