फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासनों का अभ्यास करा बताए लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की ओर से शुक्रवार को झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिला प्रभारी करन सिंह ने योग साधकों को भ्रसिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम, चक्रासन, वक्रासन आदि योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने सभी को जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने की सलाह दी। संगठन मंत्री पूरणचंद आर्य ने यज्ञ कराया और गुरुपर्व के बारे में बताया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, अजेंद्र सिंह, रविंद्र, राजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, अमृता मलिक, साहब सिंह, कुसुम देवी, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें