फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की दी योजनाओं की जानकारी बामनौली गांव में किसान पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बामनौली गांव में लगी किसान पाठशाला
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन प्रारंभ हो गया है। कैराना ब्लाक के बामनौली गांव में प्रथम चरण में किसान पाठशाला में जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, प्रधानमंत्री फसल सिंचाई योजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फसलों में पोषक तत्वों के प्रबंधन पर विचार विमर्श करते हुए संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किसान पाठशाला में वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक वीरेंद्र सिंह ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट रोग की जानकारी दी गई। मुख्य रूप से धान की फसल में लगने वाले कीट रोग तथा धान फसल उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के एसएमएस मांगेराम, जयवीर सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सुजाता शर्मा, महेश कुमार, जगमोहन, चंद्रकुमार, मुकेश व रविंद्र और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें