फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आ

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्सटाइल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

शामली। औद्योगिक क्षेत्र में लगी धागा फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर एसपी देवरंजन वर्मा और सीएफओ दीपक शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया।
शामली निवासी व्यापारी राजीव पुत्र त्रिलोकचंद की कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में टीसी टेक्सटाइल के नाम से धागा फैक्ट्री है। बुधवार की दोपहर करीब पौने दो बजे फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग बढ़ती देखकर दमकल कर्मियों ने कैराना और शामली से भी दो गाड़ियों को बुलवा लिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका। उधर, आग लगने की सूचना पर व्यापारी नेता अंकित गोयल के नेतृत्व में व्यापारी अनुज गर्ग, निखिल एरन, अमित जैन, रोहित गर्ग, सुधाकर आर्य, भारत मित्तल, सचिन गर्ग, बृजभूूषण संगल आदि मौके पर पहुंच गए। एसपी देवरंजन वर्मा और सीएफओ दीपक शर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो जाता बड़ा हादसा
इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष व्यापारी नेता अंकित गोयल ने बताया कि करीब दो माह पूर्व व्यापारियों ने एसपी से मांग की थी कि फैक्ट्री एरिया एक गाड़ी की जाए, जिसके बाद गाड़ी तैनात कर दी गई थी। बुधवार को जैसे ही आग लगी, यह गाड़ी पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें