कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सपा एमएलसी संजय लाठर ने शामली पहुंचकर पदाधिकारियों और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। ताकि चुनाव में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए।
पार्टी ने सपा एमएलसी संजय लाठर और कुंवरपाल कश्यप को कैराना उपचुनाव के लिए शामली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इसी के चलते सोमवार को कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे संजय लाठर और कुंवरपाल कश्यप ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दस-दस कार्यकर्ता कार्य करेंगे। 20 बूथों के पर एक सेक्टर प्रभारी बनाया जाएगा। इस दौरान सपा एमएलसी संजय लाठर ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, मजदूर और किसान बुरी तरह से परेशान है। भाजपा ने लाल किला बेच दिया है, अब देश बेचने की बारी है। बैठक में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने के लिए समाजवादी पार्टी कार्य कर रही है। पार्टी नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, उस प्रत्याशी को जिताया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, वकील जंग, रणबीर सिंह, राजपाल चौहान, इसराईल मंसूरी, प्रवीण नाला, मतलूब जंग, उमरदीन, डॉ. विनोद मलिक, इकराम अली, इस्तखार ठेकेदार सहित मौजूद रहे।
वहीं, अपराह्न करीब तीन बजे शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर भी सपा एमएलसी संजय लाठर और कुंवरपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मनीष चौहान, मांगेराम मलिक, डॉ. राजपाल सिंह, राशिद अली चौहान, देवेंद्र वालिया, डॉ. सत्यपाल कश्यप, उमेश प्रधान, संजय उपाध्याय, विजय कौशिक, विनोद कैल, अनुज जावला, डॉ. रजत देशवाल, डॉ. वेदपाल सिंह, सतेंद्र सैनी, वतन सैनी, शुभम बेनीवाल आदि मौजूद रहे।