फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंडूखेड़ा की ग्राम प्रधान को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डूंडूखेड़ा की ग्राम प्रधान को मिला पुरस्कार
विज्ञापन

कांधला। मध्य प्रदेश में आयोजित सशक्त पंचायत, सशक्त भारत कार्यक्रम में कांधला ब्लाक क्षेत्र की ग्राम प्रधान कृष्णा देवी को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण एवं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र कांधला के गांव डुंडूखे़डा निवासी कृष्णा देवी पत्नी राजपाल सिंह 2009 में पहली बार ग्राम प्रधान चुनी गई थीं। इसके बाद 2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में भी वह विजेता बनी। गांव में छोटी सब्जी मंडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , पशु चिकित्सालय, बिजलीघर, बैंक निर्माण, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता दिखाई। वहीं, पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देशभर से ऐसे प्रधानों का चयन किया गया, जिन्होंने गांव में स्वच्छता और योजनाओं के क्रियान्वयन में अच्छा कार्य किया। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई थीं और केंद्र तथा प्रदेश की टीम ने गांव में पहुंचकर सत्यापन किया था। इसके बाद प्रदेश के 33 ग्राम प्रधानों को पंडित दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार एवं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2018 के लिए चयनित किया गया। इनमें डूंडूखेड़ा की प्रधान कृष्णा देवी का भी चयन हुआ। इसी के चलते मंगलवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि प्रदेश से 33 प्रधानों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तरफ से टीम ने विषयगत स्वच्छता में चयन हुआ था। जांच में सही पाए जाने पर डूंडूखेड़ा की प्रधान कृष्णा देवी को पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें