उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर सातवें दिन गांव भैंसवाल के पूर्व प्रधान सोराम सिंह के नेतृत्व में सात लोगों ने अनशन पर बैठे। कई सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने धरना स्थल पर पहुंच कर यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को अपना समर्थन दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे संजय कुमार, ओमसिंह, भोपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य कबूल सिंह भाजू, आजम कुरमाली, राजकुमार ने कहा कि जनपद में युवाओं को यूनिवर्सिटी की जरूरत हैं। जनपद में यूनिवर्सिटी स्थापित होने से बच्चों को रोजगार पूरक शिक्षा व रोजगार दोनों प्राप्त होंगे। संचालन बाबूराम पंवार ने किया। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. सतपाल बागला, राधेश्याम गोयल एडवोकेट, ठाकुर महेश पुंडीर एडवोकेट, ठाकुर भानू प्रताप, रेखा देवी, राजेश देवी, पिरथी झाल, शिव कुमार, दिनेश जांगिड, पप्पू मलिक, सुधीर कुमार, दीपक वर्मा, संतोष नैन, निशांत जांगिड, केतन देशवाल, अनंगपाल सिंह, कविंद्र कुमार बलराज सिंह, चरण सिंह, कमलवीर निर्वाल, सत्यपाल आर्य, दीपक कुमार, जयबीर निर्वाल, ओमप्रकाश, अंकुर शर्मा, सोमदेव ठेकेदार, प्रवीण तरार रहे।