फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए बिजनेस कंट्रोल से जुड़ें बैंक - एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने कहा कि बैंक और एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्डों को सीयूजी नंबर देकर पुलिस के बिजनेस कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। इससे बैंक और एटीएम के साथ ही ग्राहकों की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। इसमें सभी बैंक अधिकारी सहयोग करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर बैंक अधिकारियों को भी लापरवाही के चलते जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न बैंकों के अफसरों के साथ पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बैठक की। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण करने और आमजन में परस्पर समन्वय स्थापित करने तथा संपर्क बढ़ाने के लिए बिजनेस कंट्रोल शुरू कराया गया है। पहले चरण में तमाम फैक्ट्रियों को बिजनेस कंट्रोल से जोड़ा जा रहा है तथा अब बैंक शाखाओं और एटीएम को जोड़ना है। इसके तहत सभी फैक्ट्री गार्ड को सीयूजी नंबर दिया जा रहा है। बैंक और एटीएम पर तैनात गार्ड भी सीयूजी नंबर अपने पास रखेंगे। सीयूजी नंबर को बिजनेस कंट्रोल से लगातार संपर्क बनाकर रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की घटना और विपरीत परिस्थिति के दौरान सूचना देने में आसानी होगी। इतना ही नहीं, यदि कोई ग्राहक बड़ी संख्या में कैश लेकर जाता है, तो उसे भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यूपी डायल 100 किसी भी सूचना के मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। नियमित रूप से भी बैंक और एटीएम पर पहुंचकर चेकिंग रजिस्टर में एंट्री करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई बैंक अधिकारी इसमें सहयोग नहीं करेगा और सुरक्षा गार्ड को सीयूजी नंबर नहीं दिलवाएगा, तो वहां होने वाली घटना में लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें