आईटीआई कैराना में 20 प्रतिशत सीटों पर होंगे सीधे प्रवेश
शामली/ कैराना।
कैराना स्थित राजकीय आईटीआई में विद्यार्थी 20 प्रतिशत सीटों पर सीधे प्रवेश ले सकते हैं, जिनमें 10 प्रतिशत सीटें उद्योगों के कर्मचारियों के द्वारा भरी जाएगी। सभी इच्छुक विद्यार्थी 14 अप्रैल तक कॉलेज पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।
बुधवार को राजकीय आईटीआई कैराना के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कॉलेज पीपीपी योजना से आच्छादित है। कॉलेज में इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी द्वारा संस्थान में संचालित व्यवसायों में प्रवेश क्षमता की 20 प्रतिशत सीटों पर विद्यार्थी को सीधे प्रवेेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिनमें से 10 प्रतिशत सीटों पर उद्योगों के कर्मचारियों या नामित व्यक्तियों को प्रवेेश दिया जाएगा। उद्योगों के कर्मचारियों या नामित व्यक्तियों के न पहुंचने पर आईएमसी द्वारा अन्य विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। आईएमसी द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में एक हजार रुपये व प्रतिवर्ष छह हजार रुपये प्रशिक्षण शुल्क प्रत्येक विद्यार्थी से लिया जाएगा। उद्योगों के कर्मचारी 14 अप्रैल तक व आईएमसी के द्वारा 23 अप्रैल तक प्रवेश होंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।