फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला न्यायालय की स्थापना को राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला न्यायालय की स्थापना के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली।
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय की स्थापना कराने की मांग को लेकर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला न्यायालय की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही होनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शामली 2011 में जिला बना था, तब से अब तक जिला न्यायालय की स्थापना नहीं हो पाई है। जिला न्यायालय की स्थापना के लिए पूर्व में कई भवनों का प्रस्ताव भेजा गया था। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही जिला न्यायालय की स्थापना नहीं कराई जाती तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के महासचिव नीलकमल, कोषाध्यक्ष राजेश आर्यन, चंद्रवीर मलिक, ओपी कौशिक, सतीश चौहान, सतीश मिठालिया, राजपाल सिंह, प्रदीप पंवार, रामकुमार वर्मा, चंद्रभान सिंह, सौराज सिंह, मुकेश गर्ग, रविंद्र कुमार, रतन सिंह, मनोज जांगिड़, प्रवीन कुमार, अजीत सिंह, जगदेव सिंह, दीपक कौशिक, संजय शर्मा, रामफूल सिंह, सत्यपाल सिंह बालियान और अमरदीप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें