फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने बिछाया सडको का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में किसानों को अपने गन्ने की फसल को चीनी मिलों एवं क्रय केंद्रों तक आसानी से पहुंचाने हेतु गन्ना विभाग द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2017-18 में गन्ना विकास विभाग शामली द्वारा कुल 88 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें से 63 सड़कों को 9.26 करोड़ गड्ढा मुक्त कराकर नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसकी कुल लंबाई 64.350 कि मी है। सात सड़कों को पुन: निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लंबाई 5.43 किमी है एवं कुल लागत 1.30 करोड़ है। 19 सड़कों का नवनिर्माण कराया जा रहा है जिनकी कुल लंबाई 11.689 किमी एवं कुल लागत 5.91 करोड़ है। इस प्रकार जनपद में कुल 88 सड़कों का निर्माण गन्ना विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिसकी कुल लंबाई 81.869 किमी और कुल लागत 16.47 करोड़ रुपये है। गन्ना विभाग के इतिहास में पहली बार इतने बडे़ पैमाने पर सड़कों का निर्माण कराया गया है।
गन्ना विभाग द्वारा विकास खंड शामली में 17 सड़क, विकास खंड थानाभवन में 38 सड़कें, विकास खंड ऊन में 18 सड़क, विकास खंड कैराना में 14 सड़क एवं विकास खंड कांधला में एक सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। गन्ना विभाग में वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 16 करोड़ की लागत से इन सभी निर्माण कार्यों के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है और सभी 88 संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है जो 31 मार्च 2018 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि सड़कों को निर्माण होने से जिले के समस्त गन्ना किसानों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें