फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीनों का धरना चौथे दिन जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राजस्व संग्रह अमीनों का तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के अमीनों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर धरना जारी रहा। शामली तहसील के अमीन शफीक अहमद, तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में संग्रह अमीन सरकारी कार्य नही करेगा। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष पंकज राणा ने कहा कि तहसील मुख्यालयों पर शांति पूर्ण बेमियादी धरने की जानकारी मंडलायुक्त डीएम-एसपी को सूचित किया जा चुका है। मौके पर ओमपाल सिंह, पंकज राणा, शफीक अहमद, शेेखर कुमार, अमन कुमार, मुकेश शंकर, अरुण कुमार, सलेकचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें