फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली क्रय विक्रय समिति के 13 संचालको के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

क्रय विक्रय समिति शामली के 13 संचालक पद के लिए छह मार्च और सभापति-उपसभापति के लिए सात मार्च को मतदान होगा। समिति के संचालक पदों के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। दाखिल नामांकन पत्रो की जांच व नाम वापसी मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी स्थल में शामली क्रय विक्रय समिति के नामित किए गए आरओ तहसीलदार सदर राकेश त्यागी के समक्ष पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। शाम चार बजे तक 13 संचालक पद के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। तहसीलदार ने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। छह मार्च को संचालक के लिए चुनाव संपन्न होंगे। सात मार्च को सभापति और उपसभापति पद के लिए मतदान होंगे। तीन बजे के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। शामली क्रय विक्रय समिति में ऊन एक, कांधला एक, कैराना एक, थानाभवन दो, बुढ़ाना- शाहपुर से एक-एक मिलाकर 13 संचालक पद के लिए चुनाव संपन्न होंगे। नामांकन पत्र दाखिल होने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें