डग्गामार वाहनों पर की गई कार्रवाई, मचा हड़कंप
कैराना (शामली)। परिवहन विभाग ने सड़कों पर अनाधिकृत रूप से दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शामली एआरटीओ ने कैराना और कांधला में कार्रवाई करते हुए 12 डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद दिनभर डग्गामार चालकों में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने कैराना और कांधला में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों ही जगहों पर एक दर्जन डग्गामार को जीप व अन्य सवारी वाहनों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में सीज कर दिया गया। इनमें से एआरटीओ ने सीज की गई चार डग्गामार गाड़ियों को कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया, जबकि बाकी को एआरटीओ द्वारा शामली ले जाया गया है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि अनाधिकृत रूप से चलने वाले 12 वाहनों को सीज कर दिया गया है। आगे भी डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।