फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पीएम का संवाद सुनाने को तैयारियां शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में परीक्षा का तनाव कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुनाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर इस आयोजन की व्यवस्था समय से पूरी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि कक्षा छह से 12 तक के छात्र छात्राओं में परीक्षा के तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुनाया जाएगा। जिले के सभी विद्यालयों में 16 फरवरी को यह आयोजन होगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण टीवी पर न्यूज चैनल और रेडियो के माध्यम से सुनाया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को इसके लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्यालय में टीवी, रेडियो उपलब्ध न होने पर किराए पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा जनरेटर, इनवर्टर, लैपटॉप, स्मार्टफोन की व्यवस्था करने के लिए कहा। प्रसारण किसी एक बड़े परिसर में कराया जाएगा। ताकि एक ही स्थान पर सभी बच्चे बैठकर पीएम का संवाद सुन सकें। इस दौरान स्कूल प्रबंध समिति, मां समूूूह और अभिभावक संघ के सदस्यों को बुलाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि कक्षा 10 और 12 वीं छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा चलने के कारण पीएम का संवाद अपने आवास पर बैठकर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें