क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन बनी नीशू
कांधला (शामली)। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे 37 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डाक्टर सतेंद्र कुमार व मुख्य अतिथि महा विद्यालय की पूर्व प्राचार्य डाक्टर निशा जैन रही।
क्रीड़ा प्रभारी डाक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वाधिक 13 अंक प्राप्त कर नीशू चौहान इस सत्र की चैंपियन घोषित हुईं, जबकि 9 अंक प्राप्त करके रजनी उपविजेता रही। इसके उपरांत क्रीड़ा प्रभारी के द्वारा पूरे वर्ष के खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि डाक्टर निशा जैन ने कहा कि खेल में हमें विजय मिले या न मिले लेकिन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के समान ही प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। प्राचार्य डाक्टर सतेंद्र कुमार ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत रखकर इस सत्र की चैंपियन बनी नीशू की प्रशंसा की। सभी छात्राओं को शिक्षा के साथ खेल में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डाक्टर विशाल कुमार, डाक्टर बिजेंद्र सिंह, वंदना भारद्वाज, डाक्टर ब्रजभूषण, डाक्टर संगीता तोमर, दीप्ती चैधरी, आदि लोग मौजूद रहे।