कस्बा के राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरांगना उदा देवी पासी का शहीद दिवस मनाया गया। महाविद्यालय परिवार और छात्राओं ने संगोष्ठी में स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. दीप्ति चौधरी ने बताया कि उदा देवी पासी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली अवध के नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की स्वतंत्रता सेनानी थीं। दलित समाज में जन्मी इस महिला ने साबित कर दिया कि समाज को संप्रदायवाद और जातिवाद जैसे तुच्छ मुद्दों से ऊपर उठकर देश के लिए जीना चाहिए। इस दौरान डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. माधुरी पाल, डॉ. वंदना भारद्वाज, डॉ. सीमा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।