रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पावर एंजिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की प्रभारी संगीता तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी महाविद्यालय, कॉलेज, स्कूल में पावर एंजिल बनाए गए है। इसमें चयनित छात्राएं, महिलाओं, युवतियों सुरक्षा भावना को जागृत करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम करेगी। पावर एंजिल का कार्य सरकार द्वारा चलाए गए वीमेन पावर 1090 को महिलाओं को समझाना और उसकी ताकत के बारे में बताना है। मजबूर पीड़ित असहाय महिलाओं और युवतियों की मदद करने को हमेशा तैयार रहेगी। अगर किसी महिला को कोई परेशानी होती है तो वह इनसे संपर्क करके समाधान निकालने का काम कर सकती है। उन्होंने बताया कि पावर एंजिल कॉलेज के आस पास क्षेत्र में भी अपनी गतिविधियों को तेज रखेगी और वहां पर मंडराने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने को तैयार रहेगी। इसके लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
डाक्टर ब्रजभूषण ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 केवल एक फोन कॉल नहीं है, अपितु एक कार्यक्रम है, जिसके बारे में सभी युवतियों, छात्राओं एवं महिलाओं को पूर्ण रूप से जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।