फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच्छिक ब्यूरो में आयी महिला चक्कर आकर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो में सुनवाई नहीं होने के कारण तनाव में आई महिला चक्कर आने के कारण गिर पड़ी। इस पर परिजनों ने उसको पानी पिलाया। पुलिस इस तरह की जानकारी से इंकार कर रही है।
थानाभवन निवासी महिला शायरा बानो की शादी झिंझाना में हुई थी। बताया जाता है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों के साथ ऐच्छिक ब्यूरो में शिकायत की थी। बताया जाता है कि वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण महिला परेशान है। रविवार को महिला ऐच्छिक ब्यूरो में आई हुई थी। महिला वहां चक्कर आकर गिर पड़ी। इस पर परिजनों ने तथा लोगों ने उसको बेंच पर बैठाया। उधर, महिला सेल की प्रभारी एसआई अंजू का कहना है कि महिला के मामले में तारीख लगाई गई है। चक्कर आने या फिर बेहोश होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह में से तीन मामले निस्तारित
ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन महिला सेल में किया गया। इस दौरान महिला सेल प्रभारी तथा ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के सामने पति-पत्नी के छह विवाद रखे गए, जिनके निस्तारण के संबंध में प्रयास किए गए, सभी के प्रयास से तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें