फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

कांधला। कस्बा एलम निवासी आदित्य भार्गव (16) पुत्र अक्षय भार्गव शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। 29 अगस्त को स्कूल बस से वह एलम लौट रहा था। भारसी मोड़ के निकट बस का पहिया गड्ढे में गिर गया। जिसके चलते छात्र बस से गिरकर घायल हो गया था। पहले तो छात्र को शामली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसको मेरठ के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार रात उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी प्रभात सैनी का पुत्र सन्नी (21) बुधवार सुबह दिल्ली जाने के लिए निकला था। कांधला रेलवे स्टेशन पर जब वह वह ट्रेन में सवार होने लगा तो पैर फिसलने पर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद सन्नी को मेरठ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को बदनियती से दबोचा
कांधला। गांव गढ़ गोसाई में नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता को दो युवकों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। वारदात मंगलवार शाम की है। पीड़िता के पति ने बुधवार को कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें