शामली। वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेटों के प्रतिभा को परखा गया। कैडेट ने गीत, डांस आदि कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटों का चयन किया।
रविवार को वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए 31 बटालियन ग्रेटर नोएडा के कमान अधिकारी कर्नल अनुपम जैन ने कैडेट के अंदर छिपी प्रतिभा को परखा। कार्यक्रम में कैडेट ने बारी बारी से देशभक्ति गीत और डांस कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में ढोलक बजाना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट का चयन 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम के लिए किया। उन्होंने बताया कि अब चयनित कैडेट मोदीनगर में होने वाले शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद एक यूपी की टीम बनाई जाएगी। कैप्टन एनएस मान ने कैडेटों को ड्रिल का अभ्यास कराया। लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान कर्नल प्रदीप भाटिया, कर्नल अनुपम सक्सेना, केपी सिंह, भारत भूषण, योगेंद्र कुमार, संदीप राणा, संजीव कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।