फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनत ने भारसी को हरा जीता कबड्डी का फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव सिंभालका में जिलास्तरीय बालक सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्षेत्र के आसपास के गांव की लगभग 12 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान अवनीश कुमार ने किया।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव सिंभालका स्थित प्राथमिक स्कूल में एक दिवसीय जनपद स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम सेमी फाइनल मैच सिंभालका और भारसी के बीच हुआ। भारसी विजेता रहा। द्वितीय सेमीफाइनल मैच बनत और गांव झाल के बीच हुआ, जिसमें बनत की टीम विजयी रही। बाद में प्रतियोगिता का फाइनल मैच बनत और भारसी की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। बनत विजेता घोषित हुआ। प्रतियोगिता का समापन रवींद्र कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए किया। निर्णायक मंडल की भूमिका संजीव कुमार, धीरज, प्रमेंद्र और युद्धवीर ने निभाई। कार्यक्रम का आयोजन सतेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान जिला कबड्डी संघ सचिव मुजफ्फरनगर व कबड्डी सचिव शामली ओम सिंह वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें