महाशिवपुराण कथा का समापन
शामली। प्राचीन सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर में चल रही महाशिवपुराण कथा का समापन के दिन कथाव्यास पंडित दिनेश पाठक ने कहा कि शादी-विवाह एक गृहस्थी का बंधन है। शादी तो जीव को करनी चाहिए, मगर अहंकार को त्याग कर शादी के बंधन को धर्म मानकर निभाना होगा। उन्होंने कहा कि शादी- विवाह को आज व्यापार-कारोबार में बदल दिया गया है। दुल्हन को दहेज के रूप मे देखा जा रहा है। इस सोच को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के नाम से मनुष्य के पाप समाप्त हो जाते हैं। कथा समापन पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में योगेंद्र कुमार, योगेंद्र निर्वाल मौजूद रहे। शामली पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, अजय पंवार, महाराज सिंह रेलपार, पुष्पेंद्र, सुरेश, ललित,डाक्टर हरि ओम पाठक मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर का समापन
शामली। हनुमान धाम पर शामली केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में कांवड़ चिकित्सा शिविर का समापन हो गया है। इस मौके पर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, विपिन गोयल, देवराज मलिक, संजीव कुमार, चिकित्सा शिविर में भाग लेने वाले डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, हरेंद्र पंवार, मुकुट मोहन सिंघल, सतीश शर्मा, डॉक्टर अरुण राय, डॉक्टर सूबे सिंह मौजूद रहे।