शामली। हथनीकुंड बैराज के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी में पानी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हथनी कुंड बैराज शनिवार सुबह आठ हजार 608 क्यूसेक यमुना का जलस्तर था। बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा था। दोपहर 12 बजे बाद यमुना का जलस्तर अचानक 31 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया। तीन बजे के बाद 16,192 क्यूसेक और शाम चार बजे 22 हजार क्यूसेक पानी पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-वेस्ट यूपी के शामली, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर जिले के अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि 24,25 और 26 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है। शामली में यह बारिश होगी यह कहना कठिन है।