फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में कोटा में फंसे 12 छात्र और शामली पहुंचे

विज्ञापन
शामली में कोटा से आए छात्रों से जानकारी लेते परिवहन निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लॉकडाउन में कोटा में फंसे 12 छात्र और शामली पहुंचे
विज्ञापन

शामली। राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन में फंसे जनपद के 12 और छात्रों को बस से शामली लाया गया। छात्रों को एक स्कूल में रखा गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका रैपिड टेस्ट किया। अधिकारियों के मुताबिक सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में आगरा फोर्ट डिपो की बस कोटा से शामली के 12 छात्र-छात्राओं को लेकर पहले रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची। इनमें आठ छात्र और चार छात्राएं शामली जनपद के थे। इसके बाद बस रायल पब्लिक स्कूल में स्कूल में पहुंची इन्हें उतारकर चली गई। इसमें बागपत के दो और सहारनपुर का एक छात्र था। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्रों का रैपिड टेस्ट किया गया, सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया। उन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। जिले में अब तक कोटा से 17 छात्र पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें