एचआरपी डे पर जिले में 1173 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई
शामली/कैराना। जनपद में सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिले में 1173 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
सोमवार को आयोजित हाई प्रेगनेंसी डे पर सीएचसी शामली पर 107 महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान जिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जरूरत थी, उन्हें फ्री सुविधा देते हुए अनुबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पर्ची दी गई। एसीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि जनपद के थानाभवन, कांधला, कैराना, कुड़ाना और शामली में 1173 महिलाओं की जांच की गई। कैराना सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत कैंप लगाया गया। कैंप में 381 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। कैंप में महिला डॉक्टरों द्वारा 381 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच की गई। जांच उपरांत 91 महिलाओं में हीमोग्लोबोन आठ ग्राम से कम आने पर उन्हें आयरन व कैल्शियम की गोलियों के साथ ही खून बढ़ाने के लिए ड्रिप लगाई गई। इसके अलावा कैंप में 60 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासांउड फ्री कराने के लिए पर्ची दी गई। इन पर्चियों पर महिलाएं 10 व 11 तारीख में शामली स्थित ग्लोबल शांति केयर हास्पिटल में फ्री अलट्रासाउंड करा सकती हैं। इस दौरान डा. रूशी फातमा, डा. शाइस्ता नाज, स्टाफ नर्स रोजी, बबीता, रूबी, आशा, बबली, रेखा, सुनीता, सुशीला, सीमा, हेमावती, रेखा मौजूद रहीं। गढ़ीपुख्ता के गढ़ी अब्दुल्ला खां के उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में महिलाओं की जांच कराई गई। गढ़ी अब्दुल्ला खां व जाफरपुर गांव की गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच कराई। डा. रितिका ने बताया कि महिलाओं के वजन की जांच, खून की जांच की गई। इस दौरान शहनाज, जेबा, आरसी, शिवानी, रविता, अंजू, बबली, आसमां, जूली देवी, साजिया, हिना, खुर्शीदा, नूरजहां, शहजादी, आदि महिलाओं ने अपनी जांच कराई।