रोडवेज बस की चपेट में आकर पिता-पुत्र घायल
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव जसाला के निकट रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। रोडवेज चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पिता-पुत्र को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार को कस्बे के मोहल्ला इस्लामपुर घसौली रोड निवासी करम इलाही अपने 12 वर्षीय पुत्र अमन के साथ शामली में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जब वे गांव जसाला के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उस पर सवार पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पिता-पुत्र को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।