फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ जाने क्या सीखा परीक्षा में 4

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी इंटर कालेज शामली में बृहस्पतिवार को आओ जाने क्या सीखा जिला स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में ब्लाक स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण एवं 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर परीक्षा हेतु 496 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, लेकिन इस परीक्षा में कुल 487 विद्यार्थी सम्मलित हुए। प्रश्नपत्र के लिफाफे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा द्वारा गठित टीम में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी कैराना, खंड शिक्षा अधिकारी शामली और अन्य ब्लाक सह समन्वयकों की उपस्थिति में खोले गए। परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों की कक्षाओं के पाठ्यक्रम के 100 प्रश्न पूछे गए थे। बीएसए गीता वर्मा ने परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा के संचालन में जिला समन्वयक मिड-डे मील जितेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक सचिन कुमार, राजकुमार, पंकज कुमार, सुशील कुमार और मोहम्मद अखलाक आदि का सहयोग रहा। बीएसए गीता वर्मा ने बताया परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें