फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में आंतकियों के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राइक पर देश को गर्व है, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक में आतंकियों के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक पर देश को गर्व
विज्ञापन

शामली। पाकिस्तान में आतंकियों के शिविरों पर भारतीय वायुसेना द्वारा कार्रवाई का राजनैतिक दलों ने स्वागत किया है। वक्ताओं ने कहा कि वायुसेना की पाकिस्तान में आतंकियों को नेस्तनाबूद करने कार्रवाई पर सेना पर गर्व है। वायुसेना की यह कार्रवाई पुलवामा में शहीद जवानों के लिए एक श्रद्धांजलि है।
पाकिस्तान में आतंकवादियों के शिविरों पर भारतीय वायुसेना द्वारा कार्रवाई गर्व की बात है। भारतीय वायुसेना द्वारा कार्रवाई किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देती हूं- भाजपा की महिला नेता : मृंगाका सिंह।
विज्ञापन

पाकिस्तान के क़ब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ट्रेनिंग कैंपों पर साहसिक एवं निर्णायक कार्यवाही के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई। यदि मोदी सरकार सेना को आतंकवादियों पर कार्यवाही करने की छूट पहले दे देती, तो शायद न तो पुलवामा में सीआरपीएफ़ के जवानों की जान नहीं जाती। प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।
भारतीय वायुसेना को सलाम करता हूूं। भारतीय वायुसेना ने एलओसी के नजदीक कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पाकिस्तान और पाकिस्तान संरक्षित आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। यह कार्रवाई, पुलवामा में शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धाजंलि है। अब्दुल वारिस राव पूर्व विधायक थानाभवन।
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद करने पर देश को गर्व है, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर बधाई। - संतोष देवी अध्यक्षा जिला पंचायत शामली।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा में शहीद जवानों का बदला लिया है। मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक कदम है। तेजेंद्र निर्वाल भाजपा विधायक शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें