फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा याद दिलाने पहुंचे किसान, बोले ब्याज सहित दिलाओ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने ब्याज सहित भुगतान मांगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली शुगर मिल ने वादे के बावजूद 11 फरवरी तक पिछले सीजन का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने से किसान गर्मा गए हैं। भुगतान की मांग को लेकर शुगर मिल पर धरना देने वाले किसान मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम से मिले। कहा कि मिल ने किसानों से भुगतान का झूठा वादा कर धरना खत्म कराया । उन्होंने साफ कह दिया कि यदि 14 फरवरी की शाम तक गन्ना भुगतान नहीं होता तो उसी दिन रात को किसान लखनऊ कूच कर जाएंगे।
मंगलवार को किसान एकता मंच के अध्यक्ष देशपाल राणा के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। इनमें पिछले दिनों शामली मिल पर धरना देने वाले किसानों की गठित 13 सदस्यीय टीम के सदस्य भी शामिल थे। किसानों ने डीएम से कहा कि किसानों ने पिछले दिनों गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 12 दिनों तक शामली शुगर मिल पर शांतिपूर्वक धरना दिया। शुगर मिल ने 11 फरवरी तक पिछले पेराई सत्र का चुकता भुगतान करने की बात कहकर उनका धरना खत्म कराया था। डीएम से वार्ता में जितेंद्र निर्वाल प्रमोद राणा, सुधीर कुमार, गुड्डू, सुधीर बनत, अरविंद सिलावर सदाकत, रियासत, नवाब, विक्की, नाथीराम, जितेंद्र, पप्पू, ईश्वर प्रधान, बाबूराम पंवार, राजकुमार, रविंद्र सिंह आदि रहे। किसान नेता देशपाल राणा ने बताया वे दो दिन इंतजार करेंगे। यदि 14 फरवरी की शाम तक उनका पिछले सत्र का पूरा गन्ना भुगतान नहीं होता तो किसान लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन ने सॉफ्ट लोन का शासनादेश जारी कर दिया है। शामली शुगर मिल भी इस दायरे में आ रहा है। मिल ने लोन के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उम्मीद है कि दो तीन दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा। किसान थोड़ा संयम और सहयोग करें । उनका भुगतान जल्द हो जाएगा।
अनिल भारती डीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें