अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विजय सिंह पथिक कालेज में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर चमन लाल और पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं की प्रेरणा उठो, जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो के सिद्धांत का अनुपालन करने पर युवाओं का देश विश्व गुरू की सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में राष्ट्र का परचम लहरा सकते हैं। विवेकानंद के प्रेरक कथनों को गैलरी के रूप में प्रस्तुत कर डॉ. राकेश कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने नेतृत्व विकास हेतु प्रस्तुतिकरण दिया। एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीनू ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेने को कहा। डॉ. जितेंद्र कुमार विकल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सर्वधर्म वैश्विक समझ के साथ युवा शक्ति के राष्ट्र उत्थान की धरोहर के रूप में राष्ट्र निर्माण के लिए एक जुट होकर भारत के गौरव को ऊंचा उठाएं। बीए की छात्रा चीनू शर्मा ने विवेकानंद के जीवन से जुडे़ प्रेरक प्रसंगों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मौके पर डॉक्टर. हरेंद्र सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. हंसराज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में छात्र आशुतोष, अंशुल, अजीम, सावेज, नैना, आमिर, सुहैल आदि का सहयोग रहा। ब्रजपाल सिंह, सुभाष, कृष्णपाल सिंह, गौतम, पप्पन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।