फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला पड़ने से बाजार के कारोबार में आई गिरावट, न्यूनतम तापमान पहुचा चार डिग्री सेल्सियश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान पहुंचा चार डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में पाला पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंडा मौसम होने से देर से बाजार खुलने व जल्दी बंद होने से 25 प्रतिशत कारोबार में गिरावट आई है।सोमवार को पारा गिरने से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पिछले कई दिनों से रात मे पाला पड़ने से लोग सर्दी मे ठिठुर रहे है। पिछले एक सप्ताह से पाला व कोहरा का बाजार पर असर पड़ने लगा है। ठंडे मौसम के कारण सुबह दस बजे बाजार खुलते हैं। दोपहर बारह बजे तक ग्राहक बाजार में नहीं आते हैं। शाम छह बजे ही बाजारों में दुकानें बंद होने लगती है, जिससे कम ग्राहकी होने से बाजारों पर मौसम का असर पड़ा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयु्क्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि ठंडा मौसम होने से जिले के कारोबार में 25 प्रतिशत का घाटा हो रहा है। बाजार सुबह देर में खुलने लगा है। शाम के समय सात बजे दुकान बंद हो जाती है। दोपहर बारह बजे के लगभग ग्राहक बाजार में आता है। शाम पांच बजे के बाद अपने घरों की ओर लौट जाता है। उनका कहना है कि शामली में दो करोड़ रुपये का प्रतिदिन का कारोबार होता है। मौसम ठंडा होने से पचास लाख रुपये के कारोबार में गिरावट आई है।
विज्ञापन

पाले से अभी तक नहीं नुकसान
जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक शिवकुमार केसरी का कहना है कि पाला पड़ने से फिलहाल कोई भी फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। अगर ज्यादा पाला पड़ा तो आलू, सरसों, टमाटर आदि सब्जी पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पाला पड़ने से किसानों को नियमित खेतों की सिंचाई करें, जिससे जमीन का स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिगड़ सकता है मौसम
शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खराब हो सकता है। कोहरा आकाश में बादल आ सकते हैं। आगामी दो तीन दिन में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। सोमवार को दिन का तापमान 19- 4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें