फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर बैल्स स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। सिल्वर बेल्स स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग शुभारंभ किया गया। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने गुब्बारे छोड़कर विधिवत रूप से मशाल जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेल में जीतना हारना आवश्यक नहीं, अपितु खेल में खेल भावना के साथ हिस्सा लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में ब्वायज एवं गर्ल्स द्वारा सदन मार्च पास्ट प्रतियोगिता से हुआ। जिसमें ब्वायज में अशोका एवं गर्ल्स में टैगोर सदन विजयी रहे। म्यूजिक एवं बैंड की धुन पर छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले पिछले वर्ष की कक्षा-10 और 12 के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र दिए गए। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल बंसल एवं अनिल गोयल मौजूद है। पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, शॉट पट, डिस्कस थ्रो, लांग लम्प, ब्रांड जंप आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जूनियर ब्वायज ब्रांड जंप प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, आशीष बालियान द्वितीय, वर्णिक तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर गर्ल्स ब्रांड जंप प्रतियोगिता में कनिका प्रथम, अंशिका तालियान द्वितीय, मनस्वनी तृतीय रहे। सीनियर ब्वायज शाट पट प्रतियोगिता में श्रेयांश जैन प्रथम, कार्तिक बालियान द्वितीय, आदित्य मलिक तृतीय रहे। अब तक सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस सफल आयोजन के लिए विजय सैनी, दलीप गुप्ता, रजनी मलिक, संदीप नामदेव, विनोद निषाद, विकास कपूर, गरिमा अग्रवाल आदि का सहयोग उल्लेखनीय है। प्रधानाचार्य डॉक्टर एके गोयल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें